HomeUncategorizedराजधानी लखनऊ के कानपुर हाइवे पर लगा भीषण जाम, लोगो के छूटे...

राजधानी लखनऊ के कानपुर हाइवे पर लगा भीषण जाम, लोगो के छूटे पसीने

संवाद एजेंसी…..

लखनऊ/सरोजनीनगर। बंथरा में बीते रविवार को एक बार फिर लखनऊ, कानपुर हाइवे पर भीषण जाम लग गया।
आलम यह था कि जाम बंथरा थाने तक पहुंच गया। देर शाम छह बजे तक लोग उक्त समस्या से जूझते रहे। जाम लगने का मुख्य कारण यहां लगने वाली साप्ताहिक बाजार हैं।
लखनऊ, कानपुर हाइवे की लेन पर जाम लगने से लोग दूसरी लेन से निकलने लगे। जिससे वहां और जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कस्बे में ट्रैफिक पुलिस के अलावा बंथरा थाने की पुलिस भी तैनात रहीं। मगर उनके पसीने छूट गए थे।

जानिए जाम लगने का मुख्य कारण……

लखनऊ, कानपुर हाइवे को एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा हैं। सरोजनीनगर से बनी तक करीब 13 किलोमीटर तक ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा हैं। ब्रिज निर्माण के लिए बंथरा कस्बे में पिलर बनाएं जा रहे हैं। निर्माण के चलते कस्बे में लोहे की रेलिंग लगाई गई है।
जिस कारण कस्बा दो हिस्सों में बट गया है। ऐसे में जब साप्ताहिक बाजार लगती हैं तो भीड़ अधिक हो जाती हैं। यहां तिराहे से ही अन्दर बाजार आने – जाने का रास्ता है। इस रास्ते से जब गाड़िया हाइवे पर पहुंचती हैं तो कुछ देर के लिए कानपुर रोड का ट्रैफिक भी रुक जाता हैं। कस्बे में अन्य तमाम वाहन भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!