HomeUncategorizedडीएम,अम्बेडकरनगर: निष्पक्ष उपचुनाव को लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है, कुछ लोग...

डीएम,अम्बेडकरनगर: निष्पक्ष उपचुनाव को लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है, कुछ लोग भ्रमित करने का प्रयास कर रहे लेकिन उनका मंसूबा पूरा नहीं होगा।

अवध की शान न्यूज़ टीम की विशेष चुनावी कबरेज रिपोर्ट……

अर्पित सिंह श्रीवास्तव/अजय उपाध्याय उर्फ पंडित

डीएम अम्बेडकरनगर ने अपने बयान में कहा कि लोगों को भ्रमित कर रहे कुछ लोग: मंसूबा पूरा नहीं होगा, उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटने को कटिबद्ध…….

अम्बेडकरनगर जनपद में कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद के द्वारा स्थानीय प्रशासन पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा हैं।
वहीं जिला प्रशासन उपचुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराए जाने का दावा करता दिखाई पड़ रहा हैं। हालांकि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मीडिया के माध्यम से कहा कि कही किसी प्रकार का भ्रम नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि कानून को अपना काम निष्पक्ष रूप से संपादित करना होता है, बहुत से लोग होते हैं, जो उसे अपनी ओर से उसकी परिभाषा गढ़ लेते हैं, लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होता है। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। हर व्यक्ति जो गलत काम करने की कोशिश करेगा उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा।
डीएम अम्बेडकरनगर अविनाश सिंह ने बताया कि जिनका पूर्व में इतिहास खराब रहा हैं, जो पोलिंग बूथों पर जा कर दहशत फैलाने में शामिल रहे हैं। और जिससे मतदाता घरों से निकलने में डरता था। उन पर प्रशासन निष्पक्ष कार्यवाही करेगा।
सभी मतदाता बिना किसी भय के निर्भीक होकर मतदान के लिए अपने घरों से निकले और मतदान करें।
इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं, पुलिस के सुरक्षा कर्मी और पुलिस अधिकारी वर्दी में एवं सादी वर्दी में चप्पे – चप्पे पर तैनात रहेंगे। और मतदान बिल्कुल स्वच्छ एवं पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं।

अर्पित सिंह श्रीवास्तव (मुख्यसंपादक अवध की शान)

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!