
जिलाधिकारी अविनाश सिंह पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा आइए साइकिल पर बैठा कर कराते हैं सैर…
अर्पित सिंह श्रीवास्तव (मुख्य संपादक) की विशेष रिपोर्ट
अम्बेडकरनगर। जनपद की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की जनसभा को संबोधित करने के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सूबे के मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में सपा के खिलाफ विभिन्न आरोप लगा रहे हैं।
कहते हैं कि सपा माफियाओं का गढ़ है, वह सब गुंडे ही गुंडे हैं। मै तो दावे के साथ कहता हूं सूबे के मुख्यमंत्री घर से निकलते वक्त आईने में अपना चेहरा नहीं देखते।
लखनऊ और दिल्ली डबल इंजन टकरा रहे हैं। इसके तमाम उदाहरण हैं। सरकार अब तक उत्तर प्रदेश में डीजीपी तक नहीं बना पाई हैं।
क्योंकि दिल्ली का इंजन किसी और को चाहता है। हमने तो हाल ही में देखा है। इनके तो नारे तक टकरा रहे हैं। जो समाज में नारे के माध्यम से बारूद बिछा रहे थे, उनके अपने लोग उनकी कुर्सी खिसकाने के लिए सुरंग बना रहे हैं।
13 नवंबर 2024 को वोटिंग तो हार जाते, इसलिए चुनाव की तारीख में बदलाव किया।
अखलेश ने कहा यूपी का चुनाव हार कर भाजपाइयों को नींद नहीं आ रही। पहले साजिश कर के चुनावी माहौल खराब करने की कोशिश की। कामयाब नहीं हुए, तो 13 नवंबर को होने वाले चुनाव को स्थगित करवा दिया। प्रदेश में त्यौहार के दौरान बाहर से आने वाले ने भी मन बनाया था कि 13 तारीख को वोट डाल कर ही वापस जाएंगे। बीजेपी की एलआईयू और इंटरनल सर्वे में बताया कि जो लोग त्योहारों के मद्दे नजर छुट्टी पर आए हैं वो वोट डालकर बीजेपी को हरा कर जाएंगे इसी लिए 13 तारीख को होने वाला चुनाव टाल दिया।

कलयुग में संत भी बोल रहे कटुता भरी बाते…….
सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि हमने तो सुना था ज्ञानी, मुनि संत कम बोलते हैं, लेकिन कलयुग में कटुता भरी बाते कर रहे हैं। जिन्हें समाज को जोड़ने वाली बात करनी चाहिए वो समाज में जहर घोलने वाली बात कर रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री की कैसी भाषा हो गई है।
कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के इंटरनल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री हिले हुए दिख रहे हैं।
जिलाधिकारी दिख रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष – अखिलेश यादव
अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा – जिलाधिकारी रिटायर होने वाले हैं। जिलाधिकारी भी भाजपा के जिला अध्यक्ष दिख रहे हैं। लगता है रिटायरमेंट के बाद भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी है।
सपा प्रमुख ने हंसते हुए कहा क्यों काटते हो बीजेपी का चक्कर आओ समाजवादी की साइकिल पर घूमता हूं।

झांसी की घटना पर जताया दुख…
सपा प्रमुख अखिलेश ने झांसी की घटना पर दुख जताते हुए कहा – इस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल बदहाल हो गए हैं।सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के चलते झांसी में गरीब परिवारों के 10 बच्चों की जल कर मौत हो गई। कई झुलस गए। इसका जिम्मेदार कौन है? आज सरकारी अस्पतालों में न तो इलाज है और न तो दवाएं। सरकार में अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है।
रोके तो भी वोट डालने जरूर जाना….
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हो सकता है वोट डालने जाते समय बीजेपी वाले रोके, लेकिन मेरी जनता से अपील है कि कोई कितना बार भी रोके, वोट डालने जरूर जाना। अखिलेश यादव ने शोभावती वर्मा के लिए जनता से समर्थन मांगा।
इस दौरान भारी संख्या में सपा के सांसद लालजी वर्मा सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा, सपा नेता छाया वर्मा, लवकुश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद उर्फ सोनू, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, सपा विधायक राम मूर्ति वर्मा, सपा विधायक राम अचल राजभर, सपा विधायक त्रिभुवन दत्त, आदि हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रहीं।