
यूपी के अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को गहरा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने बंपर वोटों से जीत दर्ज कराई है। वोटों की गिनती में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा लगातार पीछे चल रहीं थीं। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा से लगभग 30 हजार से अधिक मतों से विजय श्री का ख़ेताब जीत का दर्ज कराया है। किन्तु खबर लिखे जाने तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

अर्पित सिंह श्रीवास्तव (मुख्यसंपादक) की कलम से..
अम्बेडकरनगर जनपद की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को लगा गहरा झटका भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने बंपर वोटों से जीत दर्ज कर लहराया परचम।
उपचुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा लगातार भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद से पीछे चल रहीं थी। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को लगभग 30 हजार मतों से मात देकर विजय श्री प्राप्त किए। खबर लिखे जाने तक आधिकारिक घोषणा होना बाक़ी थी।
उल्लेखनीय हैं कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 425 बूथों के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाएं गए थे। ईवीएम और पोस्टल बैलेट पेपर के मध्य आए जनादेश से हार-जीत का परिणाम घोषित हुआ।
मतगणना के दौरान कुल 24 टीमें अफसरों एवं कर्मियों की कार्यस्वरूप लगाई गई थीं। मतगणना को सफल और निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए कुल 95 वें कर्मियों को वोटों की गिनती और अभिलेख को तैयार करने के लिए एक दिन पहले शुक्रवार को प्रशिक्षित किया गया था।

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हो गया था। उक्त सीट पर ग्यारह प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत मैदान में उतर कर आजमाई थीं। सभी ने उपचुनावी महासंग्राम के दंगल में अपने पक्ष्य में बाज़ी मारने का पुरजोर दावा किया, लेकिन मतदान के बाद जो बातें जनता के बीच से निकल कर आई उसमें मुख्यमुकाबला एनडीए भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद एवं इंडिया गठबंधन के सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा और बसपा के प्रत्याशी अमित वर्मा के बीच बताया गया।

भाजपा-सपा के बीच था सीधा मुकाबला
जनपद की विधानसभा कटेहरी के उपचुनाव के महासंग्राम में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर होती देखने को मिली मतदान होने तक दोनों दलों की पैनी नजर मतदाताओं पर गड़ी रही।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव में लोगो का डेरा रहा सबसे रोचक देखने वाला दृश्य रहा की घर-घर संग मतदाताओं को सहेजने में प्रत्याशी व कार्यकर्ता लगे रहे।
ईवीएम पर रहा सभी का गहरा पहरा…
चुनावी परिदृश्य का दूसरा पहलू अब मतदाता और गांव से निकल कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच चुके थे। गांव में पहरा देने वाले प्रत्याशी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अब मतदाताओं को छोड़कर मतदाता के द्वारा ईवीएम के माध्यम से वोट देने वाली मशीनों की पहरेदारी में रतजगा कर रहे थे। इतनी गहरी पहरेदारी के बाद जनता के निर्णायक फैसले में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को हरा कर लगभग 30 हजार से अधिक मतों से जीता कर जीत का सहरा पहनाया चुनावी महासंग्राम की मतगणना के बीच जब भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के जीत का फैसला जनता के भी आया तो सपा खेमे में उदासी की लहर के साथ भाजपाइयों में खुशी का माहौल एवं मिष्ठान वितरण होने का दौर शुरू हो गया।

लोगों ने रंगों गुलाल एवं मिठाइयां खिला कर एक दूसरे को बधाईयां देना शुरू कर दी जो भी हो भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने उपचुनाव में जीत दर्ज करा कर जनता के बीच उनका दुलार, प्यार बना होने का जीतीजागती मिशाल पेश कर दी है।