अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक
अम्बेडकरनगर जिले में मौर्य समाज के मंच पर सम्राट अशोक जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। आगामी एक मई को कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कटारिया बाग, में अकबरपुर से टांडा मार्ग पर होगा। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना मात्र है।
उक्त कार्यक्रम आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक, विषयों पर चर्चा/प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए विशेष रूप से व्याख्यान और संवाद सत्र रखें गए हैं। इनमें सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा किए गए धर्म परिवर्तन पर चर्चा होंगी। उनकी नीति और प्रशासनिक दृष्टिकोण व सामाजिक समरसता पर भी विचार-विमर्श होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वे समाज को एकता और भाईचारे के प्रगति पर एक संदेश छोड़ेंगे। कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धजीवी, शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने सभी समाजसेवियों, युवाओं और समाज के नागरिकों से कार्यक्रम में शिरकत करने का आवाहन किया है।
उन्होंने कहा कि इससे सम्राट अशोक की शिक्षाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।