
अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक
अम्बेडकरनगर जिले में 29 वें रोजे को बड़ी खिदमत से पूरा कर चंद्रमा दर्शन के उपरांत अर्थात् 31 मार्च की सोमवार को ईद उल फितर की नमाज़ भारी पुलिस सुरक्षा के बीच व प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में अदा हुई।
इस दौरान देश की खुशहाली और तरक्की के साथ विश्व में शांति के लिए दुआएं भी मांगी गई। विशेष बात यह देखने को मिली कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने नौनिहालों के बीच चॉकलेट वितरण कर ईद पर्व की ढेरों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं पेश की गई।


हिंदू धर्म के लोगों द्वारा रोजादारों पर पुष्पवर्षा कर आपस में सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया। ज्ञातव्य हो कि रविवार की रात आसमान में चांद का दर्शन होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सभी समुदाय द्वारा ईद पर्व की ढेरों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया था।
इसी के पश्चात सोमवार को ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल फितर की परंपरागत विशेष नमाज़ की अदायगी कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। टांडा, अकबरपुर, जलालपुर, जहांगीरगंज, कटेहरी आदि नगर पालिका व जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा साफ़ सफाई व्यवस्था के बाबत चुने का छिड़काव किया गया था।


प्रशासनिक व पुलिस की विशेष व्यवस्था इस बीच सक्रिय भूमिका में नज़र आई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद मुख्यालय के अकबरपुर में मौजूद ईदगाहों पर पहुंच कर नौनिहालों के बीच चॉकलेट वितरण कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से संपर्क कर ईद पर्व की ढेरों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
टांडा तहसील क्षेत्र के ईदगाह पर भारी भीड़ होने के कारण दो राउंड में ईद की नमाज़ अदा हुई। उक्त अवसर पर भारी पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट की तैनाती रहीं। इस दौरान टांडा ईदगाह पर जनपद के सांसद लाल जी वर्मा व टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने लोगो से गले मिलकर ईद पर्व की ढेरों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं पेश किया।




टांडा के जुड़वां नगर मुबारकपुर के ईदगाह पर भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ अदा कर देश की शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। टांडा उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर, क्षेत्रा अधिकारी सुभम कुमार सिंह, टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज पुलिस तथा टांडा कोतवाली के एस एस आई वेद प्रकाश यादव आदि लगातार सुरक्षा व्यवस्था के बाबत क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मिलते जुलते नजर आए।
ईदगाहों सहित मस्जिदों व प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। जलालपुर ईदगाह पर मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी ने देश की खुशहाली और तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगते हुए ईद के मौके पर सेवई के साथ होली के पर्व की गोझिया खाकर आपसी सौहार्द बनाते हुए देश को मजबूत बनाने का संदेश दिया।




अकबरपुर में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए आए रोजेदारों पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक शाही, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार, विपिन मिश्रा, अमरनाथ पांडेय, सुरेश गुप्ता, रजनीश निगम, शुभम यादव, संतोष कुमार, सुजीत यादव, मोहम्मद हेलाल एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली, निजामुलहक अंसारी, आदि द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम समाजसेवी मुराद अली द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। उक्त मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आपसी सौहार्द के साथ भाई चारा बनाए रखने का सन्देश देते हुए कहा कि भारत एक महान देश है।






यहां विभिन्न संप्रदाय के लोगों के बीच सौहार्द और सहिष्णुता अनुकरणीय हैं। यहां सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार में शिरकत करते हैं, और आपसी सम्मान के साथ एक दूसरे के लिए खुशियां बांटने का काम करते हैं, असल में यही हमारी ताकत है, जो प्रदेश व देश को मजबूत बनाने का काम करती हैं।

हालांकि पवित्र माह रमजान के पूर्ण होने के उपरांत परंपरागत ईद उल फितर की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा देश की खुशहाली और तरक्की तथा अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। एवं मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोगों द्वारा भी एक दूसरे को पवित्र ईद पर्व की ढेरों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹 पेश की गई।