
अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक
डॉ नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त
अम्बेडकरनगर जिले में जल जीवन मिशन की धीमी गति एवं प्रगति ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 1 हजार 500 सौ करोड़ की लागत से 1 हजार 6 सौ 99 राजस्व गांव में चलाई जा रही 5 सौ 71 पेयजल परियोजनाओं में से अब तक मात्र 103 परियोजनाएं ही पूरी हो पाई हैं।
उक्त योजना के तहत दो कार्यदाई संस्थाओं को दिसंबर 2024 तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों के घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य प्रस्तावित था। हालांकि कई परियोजनाओं में अभी भी 20 से 25 प्रतिशत कार्य शेष बचें हैं। इस कारण कई स्थानों पर लोगों को सीधे पंप से पानी की आपूर्ति करने पर विवश होना पड़ रहा हैं।
विभागीय आंकड़ों की अगर बात करें तो अब तक 11 हजार 3 सौ 18 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी हैं। कुल 2 लाख 97 हजार 7 सौ 40 नल कनेक्शन के लक्ष्य सापेक्ष 2 लाख 77 हजार 018 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जबकि 20 हजार 7 सौ 22 कनेक्शन अभी भी लगना बाकी है।
कई बार जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लगाई फटकार, बावजूद कार्य की गति में विशेष सुधार नहीं
जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार फटकार लगाए जाने के बावजूद कार्य की गति में विशेष सुधार नहीं हुआ है। जल निगम के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चिता करने के लिए मत्वपूर्ण है।