Homeबड़ी खबरेअम्बेडकरनगरमादक पदार्थों के प्रति पुलिस ने अभियान किया तेज़ साढे़ पांच करोड़...

मादक पदार्थों के प्रति पुलिस ने अभियान किया तेज़ साढे़ पांच करोड़ का मादक पदार्थ पुलिस ने कराया नष्ट

अम्बेडकरनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने जब्त किया है। साढे़ पांच करोड़ का 662 किलो 527 ग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराया।

अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक

अवध की शान – आपकी अपनी पहचान

क्राइम कंट्रोल

अम्बेडकरनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने जब्त किया है। साढे़ पांच करोड़ का 662 किलो 527 ग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराया। शुक्रवार को न्यायालय की अनुमति के बाद पुलिस ने राजकीय मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर में विशेष मशीन से मादक पदार्थ नष्ट करा दिया।

जिले के 18 थानों में नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत टांडा कोतवाली में 18 केस दर्ज कर गांजा, नशे की गोली और अफीम बरामद की गई थी। अलीगंज थाने में आठ केस दर्ज कर तीन किग्रा गांजा जब्त किया गया था। कटका थाने क्षेत्र में 2024 में 51 किग्रा गांजे के साथ दो आरोपियों को जेल भेजा था।

इसके अलावा जैतपुर थाने में 2020 और 2023 में दर्ज केस में 109 किग्रा गांजा पुलिस ने बरामद किया था। इसी क्रम में अन्य थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज 99 मामलों में 662 किग्रा 527 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था। इसमें से कई मामले 10 से 15 वर्ष पुराने थे। इसके वाद समाप्त होने के बाद भी पुलिस के मालखाने में जब्त पड़े थे। पुलिस पैरवी सेल ने कोर्ट से इसके निस्तारण की अनुमति ली। शुक्रवार को जिला स्तरीय ड्रग डिपोजल कमेटी की निगरानी में विशेष मशीन से मादक पदार्थ को नष्ट करा दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!