120 दिन चलेगी पशुगणना: इसके लिए 250 कर्मचारी करेंगे ऑनलाइन काउंटिंग, पशुधन एप पर अपलोड होगी पशुओं की फोटो

अम्बेडकरनगर जनपद में पशुगणना का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। यह गणना पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। और विशेष बात यह गणना 120 दिन तक चलेंगी।

0
99

अवध की शान – आपकी अपनी पहचान

अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक

अम्बेडकरनगर जनपद में पशुगणना का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। यह गणना पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। और विशेष बात यह गणना 120 दिन तक चलेंगी।

पशुपालन विभाग ने इस गणना कार्य के लिए 134 गणनाकार और ब्लॉक सुपरवाइजर सहित कुल 250 कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

उल्लेखनीय हैं कि इस बार गणना सर्वे में गाय, भैंस, बकरी, ऊंट, सूअर, घोड़े, खच्चर, हाथी, के साथ कुत्ते की भी गिनती की जाएगी। विभाग ने गांव एवं शहरी क्षेत्रों में गणनाकारों की नियुक्ति की हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हज़ार और शहरी क्षेत्रों में चार हज़ार की आबादी पर एक गणनाकार तैनात किया गया है।

पशुपालन विभाग के मुताबिक़ जनपद में प्रत्येक पांच साल में एक बार पशु गणना की जाती हैं। विगत 2019 में हुई पिछली गणना के दौरान जिले में 6.15 पशु थे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ डी.के सिंह ने बताया कि गणना के दौरान बिना टैग वाले पशुओं की टैगिंग भी की जाएगी। और उनकी फोटो पशुधन एप पर अपलोड की जाएगी।

गणना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। डेटा को केवल सुपरवाइजर की मंजूरी के बाद ही फाइनल माना जाएगा और एप पर अपलोड किया जाएगा। विभाग ने सभी पशुपालकों से गणनाकारों को सही जानकारी देने और इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here