भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्या पंचतत्व में विलीन, उमड़ा जन शैलाब, उनके निधन पर लोगों ने प्रकट किया दुःख

फायर ब्रांड वक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामसूरत मौर्य के निधन के बाद भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि दे कर दी गई अंतिम विदाई, महादेवा घाट पर उमड़े जन शैलाब के बीच उनको किया गया पंचतत्व में विलीन

0
205

अवध की शान – आप की अपनी पहचान

अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक

अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सकरावल निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्या को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल की लारी में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया। हालांकि नेता जी ने जिलाध्यक्ष पद पर अम्बेडकरनगर से नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की थी, इसके लिए बीमार होने से एक दिन पूर्व वें भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता के साथ प्रदेश कार्यालय पर अपने शीर्ष नेताओं से मिल कर अपनी पैरवी करने गए थे।

वापस लौटते समय उनको फैजाबाद के माया के पास उनके पहला दिल का दौरा पड़ा और इस दौरान उन्हें उपचार कराने में निर्णायक फैसला नहीं हो पाया आखिर क्या हुआ नेता जी को जो प्रदेश कार्यालय से लौटते समय उनकी हालत ऐसी हो गई कि उनको दिल का दौरा पड़ गया, और उन्हें वापस घर आकर उपचार हेतु लखनऊ के लारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

और वहां उनका निधन रविवार को सुबह हो गया। बताते है कि उनको चार से पांच बार दिल का दौरा पड़ा हालांकि भाजपा प्रदेश कार्यालय जाने के बाद उनके साथ ऐसा क्या हुआ ये राज उनके निधन होने के बाद पंचतत्व में विलीन होने के साथ वही दफन हो गया।

भाजपा कार्यालय टांडा चौक में नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल के नेतृत्य में नेता जी को श्रद्धांजलि दे कर दी गई अंतिम विदाई

हालांकि डाक्टरों ने उन्हें उपचार कर लाख बचाने का जतन किया लेकिन अंतोगत्वा रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके परिजनों के साथ ही समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था सचमुच कुछ ऐसा हुआ होगा लेकिन जो विधि का विधान है, वो तो हो कर ही रहेगा।

ज्ञातव्य हो कि रविवार को उनके निधन के बाद लखनऊ लारी अस्पताल से जब उनकी पृथक शरीर उनके निज निवास सकरावल में पहुंची तो उनके चाहने वाले एवं भाजपा नेता क्षेत्रीय लोगों का जन शैलाब उमड़ना शुरू हो गया।

हजारों की संख्या में उनके समर्थक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचते गए। और रविवार को वरिष्ठ नेता जी राम सूरत मौर्या का पृथक शरीर उनके निज निवास से महादेवा घाट के लिए प्रस्थान किया तो उनके पृथक शरीर के साथ आगे पीछे हजारों की संख्या में जन शैलाब उमड़ना शुरू हो गया। टांडा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने सबसे पहले उनके पृथक शरीर को टांडा चौक घंटाघर के निकट भाजपा कार्यालय पर उनका पृथक शरीर रख कर नम आंखों से श्रद्धांजलि सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने दिया।

महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार सोमवार को लगभग 11 बजे प्रातः से आरंभ हुआ और घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी दस्तक दी घाट पर पधारने वाले लोगों द्वारा आपसी चर्चाओं में उनके जीवन में किए गए आमजन मानस के लिए अच्छे कार्यों को याद किया और लोगो द्वारा कहा गया कि भाजपा संगठन में छात्र राजनीत से जुड़े एक वरिष्ठ नेता एवं फायर ब्रांड वक्ता का अध्याय समाप्त हो गया। उमड़े जन शैलाब के लोगों ने उन्हें पंचतत्व में विलीन होते समय नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।

उनके जीवन के कुछ परिचय से होते हैं, रूबरू

टांडा नगर क्षेत्र सकरावल निवासी रामसूरत मौर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं फायर ब्रांड वक्ता हमेशा के लिए अपने शुभचिंतकों तथा परिजनों को छोड़ कर तो दुनिया से चले गए लेकिन उनकी यादें उनके शुभचिंतकों के बीच हमेशा बनी रहेगी। आप को बता दे कि 54 वर्षीय भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्या का निधन लखनऊ के लारी अस्पताल में रविवार की सुबह में हुआ।

हालांकि ओजस्वी वक्त व जुझारू व्यक्तिव के धनी रामसूरत मौर्य अब हमरे बीच नहीं रहें लेकिन उनकी यादें सभी को रुला रही हैं। भाजपा नेता रामसूरत मौर्य का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ वें 54 वर्ष के थे उनकी असमय मृत्यु होने से टांडा समेत समूचे जनपद को झकझोर कर रख दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मौर्य टांडा के सकरावल मोहल्ले के निवासी थे परास्नातक की डिग्री से विभूषित थें उनके जीवनकाल की अगर चर्चा की जाए तो वें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ग में प्रशिक्षित रहें।

साथ ही त्रिलोकनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय टांडा छात्रसंघ के महामंत्री रहते हुए उन्होंने भाजपा की राजनीति में कदम रखा उसके बाद वें भाजपा के युवा मोर्चा फैजाबाद के जिला मंत्री रहें ये उस दौर की बात है, जब आपका जनपद फैजाबाद हुआ करता था यहां से उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत हुई इस दौरान अम्बेडकरनगर जनपद गठन के बाद भाजपा के युवा मोर्चा अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष पद पर सुशोभित हुए उनका राजनैतिक सफर जिलाध्यक्ष पद पर चलता गया।

और कार्यकाल बेहतरीन होने के दौरान उन्हें पार्टी नेतृत्य ने भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बना कर सम्मान दिया, उसके बाद उन्हें विभाग संयोजक भाजपा, किसान मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के सह प्रांत प्रत्याशी उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री, भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के पद पर रहते हुए उन्हें तमाम पदों पर विराजमान रहने का पार्टी नेतृत्य ने मौका प्रदान किया।

फिर दौर आया सन् 2014 के लोक सभा चुनाव का तो अम्बेडकरनगर से मोदी जी की शुरुआती लहर के दौरान लोक सभा चुनाव में सांसद पद पर विजय श्री हासिल करने वाले प्रत्याशी सांसद हरिओम पांडेय का सांसद प्रतिनिधि भी रहने का मौका मिला। निधन के समय वर्तमान में श्री मौर्या क्षेत्रीय संयोजक भाजपा श्रम प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात रहें।

उन्होंने वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर भी अपना नामांकन दाखिल किया था किंतु अब उन्हें इस दौर को देखने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि आरएसएस के नगर कार्यवाहक तथा रामकृष्ण राम लीला रंगमंच कस्बा छोटी बाजार टांडा के डायरेक्टर पद पर भी बने रहें, साथ ही उन्हें कविताएं, गीत, व भाषण के दौरान शेरों, शायरी के अंदाज में भी देखा जाता था।

खैर मंच पर अगर उनका भाषण नहीं हुआ तो वहां की मफ़िल में रौनक अधूरी रहती थी, वें भाषण में अपनी एक अलग छाप छोड़ कर गोकुलवासी हो गए। उनके भाषण को सुनने का उनके चाहने वाले इंतजार करते थे, गौरतलब हैं, कि भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार तथा भाजपा के पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी हरिओम पांडेय के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। हिंदू और मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों में उनकी लोकप्रियता के साथ ही साथ काफ़ी अच्छी पैठ थी। वें किताबों के बहुत शौकीन थे इस उम्र में भी वें विभिन्न लेखकों की किताबें पढ़ते थे और लिखने के भी शौकीन थे।

जनसभा को संबोधित करने को लेकर हमेशा मुखर रहते थे, उनकी इष्ट देवी माता भुजैया थीं, न उनको धन की लालच थी न तो उनको शोहरत की लालच थी वह बिन स्वार्थ सबकी जिस लायक थे मदद के लिए तत्पर रहते थे। सरल स्वभाव के धनी वरिष्ठ नेता भाजपा के निधन का समाचार उनते ही उनके आवास शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का जन शैलाब उमड़ना शुरू हो गया।

उनके पृथक शरीर को महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन किया गया नेता जी राम सूरत मौर्या को मुख्य अग्नि उनके पुत्र कान्हा ने दिया। नेता जी को अंतिम दर्शन करने वालों में अंतिम संस्कार के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा त्र्यंबक तिवारी, राम प्रकाश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, रामा शंकर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ग्रामीण बैंक चेयर मैन, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक आलापुर, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, प्रबाल देव प्रिंस राय नगर मंत्री पूर्व सभासद, आशीष सोनी भाजपा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रद्धिम खन्ना, अनूप गुप्ता, राकेश यादव नेता भाजपा, गुड्डू प्रधान शिवम मौर्या, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, महंत चंद प्रकाश त्रिपाठी, पंख उड़ान संस्था के अध्यक्ष अंशु बग्गा, सरफराज अहमद, शरद उर्फ डेनू श्रीवास्तव, डॉ अंकित श्रीवास्तव, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार डॉ नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव, सूरज भान पत्रकार हिंदुस्तान, अप्पू सोनी उर्फ दिनेश सोनी नेता भाजपा, दिनेश मौर्या, गप्पू वर्मा नेता समाजवादी पार्टी, कसीम अशरफ नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी, अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार, सरफराज पत्रकार, ऋषि मौर्या, राजेश सलूजा, राजेश सिंह नेता भाजपा, संतोष गुप्ता पति सुमन गुप्ता, नवीन मल्होत्रा, नवनीत जायसवाल उर्फ मक्खन, विशाल मांझी, जय प्रकाश यादव पूर्व सभासद भाजपा, जमाल ठेकेदार, राजन खान, रिंकू गौड़, ओम कार तिवारी, दयाराम मौर्या, राजू सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मनसा यादव, मुजीब अहमद उर्फ सोनू नेता समाजवादी, मोहम्मद शरीफ उर्फ गुड्डू, मोहम्मद कसीम उर्फ पप्पू सलमानी नाऊ, बच्चू राम, अजय प्रताप श्रीवास्तव अधिवक्ता, रामकुमार मौर्या, भाजपा नेता संदीप मांझी, दिलीप मांझी अधिवक्ता टांडा आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here