HomeUncategorizedकटेहरी: जानिए किन-किन नेताओं की भूमिका ने बदला समीकरण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि...

कटेहरी: जानिए किन-किन नेताओं की भूमिका ने बदला समीकरण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की भी रही अहम भूमिका

मुख्यसंपादक की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जनपद की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में 33 वर्षों बाद भाजपा को प्रचंड जीत का सहरा मिला है।
इस जीत में माना जा रहा हैं, की भाजपा के लगभग आधा दर्जन नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है।

आइए जानते हैं, कौन-कौन है वो प्रमुख नेता जिसने भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के जीत को किया आसान..

इसमें सबसे प्रमुख नाम आता है। सबसे पहले अजीत सिंह, अजय सिंह (सिपाही), कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अवसानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर यादव उर्फ पप्पू यादव प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान पत्नी रेनू यादव अवसानपुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, एमएलसी हरिओम पांडेय, पूर्व सासंद रितेश पांडेय आदि नेताओं की भूमिका अहम रही जो भाजपा प्रत्याशी को उपचुनाव में प्रचंड जीत का सहरा पहनने में सफल साबित हुए। बताया जाता है, कि इन नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद को मजबूत करने का काम किया और यही सबसे बड़ा कारण रहा कि भाजपा को 33 वर्षों बाद प्रचंड जीत दर्ज कराने में सफलता मिली।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह शुरुआती दौर में भाजपा से टिकट के दावेदार थे। हालांकि टिकट उन्हें नहीं मिला, लेकिन वह भाजपा के लिए लगातार जनसंपर्क कर अपने समर्थकों को साथ प्रचार प्रसार करते रहे। जिस क्षेत्र से अजीत सिंह आते है, वहां 2022 के चुनाव में सपा बहुत मजबूत थी, लेकिन इस बार अजीत सिंह को भाजपा में आने से भाजपा मजबूत हो गई उनके बूथों पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। अजीत ने भाजपा में आने के बाद सदस्यता अभियान चला कर लगभग 11 हजार से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा कर सदस्य बनाया और उन्हें भाजपा की मुख्य धारा में लाकर जोड़ने का काम किया।

वही दूसरी तरफ कटेहरी के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह (सिपाही) ने भी भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बाबा की मृत्यु के सदमे के बाद बावजूद अजय ने दिन रात भाजपा उमीदवार के लिए कटेहरी विधानसभा के गांव-गांव जा कर वोट मांगा। बता दे कि अजय सिपाही 2017 में कटेहरी विधानसभा से चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े थे और सर्वाधिक लोकप्रिय होने के कारण 17 हजार वोट पाए थे। अजय सिपाही के पास एक बहुत बड़ा वोट बैंक माना जाता हैं। इस चुनाव में भाजपा की जीत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का अहम रोल लोग मान रहे हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर उर्फ गप्पू यादव का कैसे रहा अहम रोल…

आप को यह जानना भी बेहद जरूरी हैं, कि आखिर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान अवसानपुर रेनू यादव के पति प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर यादव उर्फ पप्पू यादव का भाजपा को जिताने में कैसे रहा अहम रोल तो आइए जानते हैं, विस्तार से ये मूल निवासी इल्तिफ़ातगंज के औरंगाबाद के पैतृक निवासी हैं। लेकिन एक दौर में इनके परिवार पर मुस्लिम समुदाय का उत्पीड़न हुआ और इनके परिवार को अपने पैतृक गांव से पलायन कर अवसानपुर गांव में रहने पर मजबूर होना पड़ा खैर ये उनके परिवार का एक पुराना इतिहास रहा अब हम बात करेंगे उनके लोकप्रिय जननेता बन प्रधानी चुनाव में जनता के असीम प्यार मिलने के दौर में अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से सर्वाधिक 600 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी पत्नी रेनू यादव को ग्राम सभा अवसानपुर का ग्राम प्रधान बनाया आज भी उनके क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता एक अच्छे एवं सरल स्वभाव के नेताओं में छवि मानी जाती हैं, लोग कहते है, की यादव समाज के लोग सपा समर्थक होते हैं, लेकिन यहां तो बड़ा उलट फेर देखने को मिला प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर यादव उर्फ पप्पू यादव ने पिछड़े जाती वर्ग के लोगों से गंगा उठवा कर शपथ दिलाई।

की बसपा, समाजवादी पार्टी के नेताओं को वोट न देकर भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद को ही वोट देना है, ये कोई झूठी रचना नहीं बल्कि इसकी एक खास रिकार्डिंग वीडियो किलिप के साथ अवध-की-शान-न्यूज़ टीम के पास मौजूद हैं, आवश्यकता पढ़ने पर उक्त समाचार पत्र की टीम उस वीडियो क्लिप को दिखा भी सकती हैं। आप को बता दे कि उनकी लोकप्रियता एवं जननेता होने का सबसे बड़ा कारण बना की अवसानपुर क्षेत्र के दो बूथ 6 व 7 इन बूथों पर सर्वाधिक वोट बूथ सांख्य 6 पर लगभग 366 मत व बूथ संख्या 7 पर 184 मत दिलाने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गप्पू में सफलता हासिल कि जो वहां से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को बूथ जितने में कामयाबी मिली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गप्पू की लोकप्रियता यही उनके गांव तक ही खत्म नहीं होती उनकी लोकप्रियता की अगर बात करे तो उनके अगल बगल के गांव एनवा, इब्राहिमपुर, आदि दर्जनों ग्रामसभा में उनकी लोकप्रियता की अमिट छाप बनी हुई हैं।

अब बात आती है, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा की तो इन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जिताने में केदारनगर क्षेत्र की जनता के बीच घर, घर जा कर वोट मांगा था और दिनरात एक कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने में जी जान लगा दिया था।
लोकप्रिय सासंद एवं वर्तमान एमएलसी हरिओम पांडेय ने भी अपने मूल निवास कटेहरी की जनता से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जिताने की पुरजोर आवाज उठाई थी और लगातार उनका एवं उनके समर्थकों का जनसंपर्क गांव में चला जो भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के जीत के लिए प्रचंड जीत के रूप में परिणाम घोषित करने में सक्षम साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!