HomeUncategorizedअम्बेडकरनगर: उपचुनाव मतदान आज, सांसद, एम.एल.सी के अलावा कई रसूखदार की इज्जत...

अम्बेडकरनगर: उपचुनाव मतदान आज, सांसद, एम.एल.सी के अलावा कई रसूखदार की इज्जत दाव पर, जनता आज करेगी अपने मत का दान

अम्बेडकरनगर में कटेहरी विधानसभा के उप चुनाव का मतदान बुधवार को होगा। सांसद लालजी वर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। उनकी पत्नी शोभावती सपा के टिकट पर चुनावी…

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी विधानसभा के उप चुनाव का मतदान बुधवार को होगा। मतदान में वर्तमान सांसद के साथ विधान परिषद सदस्य की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं पूर्व सांसद के सियासी रसूख के ग्राफ का भी आंकलन उप चुनाव में होगा। सबसे अधिक प्रतिष्ठा सांसद लालजी वर्मा की दांव पर है। कारण उनके ही विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण कटेहरी में उप चुनाव हो रहा है। साथ ही अपनी विरासत की विधायकी पर कब्जा बरकरार रखने के लिए लालजी वर्मा ने सपा के टिकट पर पत्नी शोभावती को मैदान में उतारा है। बुधवार को होने वाले मतदान में विधान परिषद के सदस्य हरिओम पांडेय की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। क्योंकि जिस फैजाबाद/अंबेडकरनगर विधान परिषद की सीट से वे विधानसभा के उच्च सदन के सदस्य हैं, उसमें कटेहरी विधानसभा का क्षेत्र भी शामिल है। उनका मूल निवास भी इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। इससे उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद को जीत दिलाने की चुनौती है। दूसरी ओर पूर्व सांसद रितेश पांडेय के लोकसभा का चुनाव हारने के बाद उनकी सियासी रसूख के ग्राफ का आंकलन कटेहरी विधानसभा के उप चुनाव से होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!