अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधानसभा उपचुनाव प्रचार थमा, प्रचारवाहक पार्टियों पर रोक, चेकिंग अभियान हुआ तेज

थम गया कटेहरी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार, डीएम व एसपी ने संभाली कमान, कड़ाई से करना शुरू किया चेकिंग अभियान, हर गतिविधियों पर नज़र रख निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु दिशा निर्देश संबंधितों पर जारी……

अर्पित सिंह श्रीवास्तव (मुख्यसंपादक) अवध की शान न्यूज़

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव प्रचार थमा, पुलिस महकमा व जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक ने किया तेज।
उल्लेखनीय हैं कि जनपद मुख्यालय की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाला चुनाव प्रचार गत 18 नवंबर की शाम 5 बजे मानो थम गया। यहां 20 नवंबर को मतदान होना सुनिश्चित हैं।
जिले की बढ़ती फिज़ा में मानो दो माह बाद एक अनोखी सी खामोशी छा गई। उधर जिला प्रशासन के साथ जिले का पुलिस महकमा भी मानो सक्रिय भूमिका में नज़र आने लगा सुरक्षा के बाबत कड़े इंतजाम के साथ शांति प्रिय व्यवस्था में निष्पक्षता से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुंभ के साथ उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों ने कटिबंधिता व निष्कपक्ष रूप से कटिबद्ध हो गए है।
ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन के मुखिया/सरपंच न्यायधीश/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस महकमे के जिले के भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुंभ ने कमान संभाल लिया है।
अवगत कराता चलूं कि कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका हैं। सोमवार की शाम 5 बजे के बाद से जैसे ही चुनाव प्रचार थमा प्रचारवाहक के वाहनों पर चेकिंग अभियान के बाबत पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सुरक्षा बलों के साथ रोक लगाने में कामयाबी हासिल कि।
मंगलवार 19 नवंबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां 20 नवंबर को होगा कटेहरी विधानसभा में चुनाव के बाबत बने मतदान केंद्रों पर मतदान सपा, भाजपा, बसपा, आदि राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों सहित कुल 12 प्रत्याशी उपचुनाव के लिए हार जीत के मैदान में जनता के द्वारा किए गए मतदान से अपने भाग्य के भविष्यों को आजमाएंगे हालांकि 18 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद ऑनस्पॉड सक्रिय हुई पुलिस जिले के अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहे पर पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर बाढ़ लगाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान जिले के भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुंभ के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारी और आरक्षी गणों ने अपने पुलिस कमांडेंट अधिकारियों के निर्देशन का पालन करना सुनिश्चित किया।