HomeUncategorizedलखनऊ एयरपोर्ट पर 3 घंटे लेट हो गई फ्लाइट, बेंगलुरु से लेकर...

लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 घंटे लेट हो गई फ्लाइट, बेंगलुरु से लेकर अरब तक जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा…?

लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 घंटे लेट हो गई फ्लाइट, बेंगलुरु से लेकर अरब तक जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा…?

न्यूज एजेंसी…..
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से शुक्रवार रात बेंगलुरु जाने वाला एयर इंडिया विमान लेट होने पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद एयरलाइंस कर्मियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर शांत करवाया। विमान करीब तीन घंटे की देरी से रात साढ़े बारह बजे रवाना हो सका।
एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 2734 अमौसी से रात 09:35 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरता है। इस फ्लाइट के यात्री शुक्रवार रात वेटिंग एरिया में पहुंच चुके थे। काफी देर इंतजार के बाद रात ग्यारह बजे तक फ्लाइट की कोई जानकारी नहीं मिलने से यात्री भड़क उठे। यात्रियों में शामिल दुर्गेश यादव ने बताया कि पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। करीब ढाई घंटे बाद बताया गया कि विमान 12:28 बजे रवाना होगा।

उड़ानों पर मौसम की मार….
मौसम में खराबी से शनिवार को भी कई विमान लेट हुए। लखनऊ आने वालों में दम्माम से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रसे की फ्लाइट आईएक्स 142 तीन घंटे, हैदराबाद की फ्लाइट आईएसक्स 2815 पौने दो घंटे, आकाश एयर की बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट क्यूपी 1527 चार घंटे, चित्रकूट से फ्लाईबिग की आने वाली फ्लाइट एस9334 पांच घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे की देरी का शिकार हुई।

वहीं अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों में चित्रकूट के लिए फ्लाईबिग की फ्लाइट साढ़े तीन घंटे, हैदराबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दो घंटे, बेंगलुरु के लिए आकाश एयरलाइन्स की फ्लाइट चार घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा कई और विमान देरी का शिकार हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!