
महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी और उनकी टीम ने पारिवारिक दंपत्तियों के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने में जीती जंग, तीनों दंपति आपस में राजी खुशी रहने को हुए तैयार
अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
नीलम श्रीवास्तव मुद्रक एवं प्रकाशक की कलम से ✍️
अम्बेडकरनगर जनपद के महिला थाना में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के तहत 10 मार्च को महिला हेल्प डेक्स के माध्यम से प्राप्त 3 प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को थाना अध्यक्ष द्वारा बुलाकर उनके विवाद का कारण जानने की कोशिश किया।
जाने छोटे से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद का कारण…
ज्ञातव्य हो कि महिला हेल्प डेक्स पर प्राप्त तीन प्रार्थना पत्र के माध्यम से मिली शिकायतों का जब महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने अवलोकन किया तो पता चला कि बच्चे हो जाने के बाद घर में आए दिन खर्चों के बोझ व परिवार की जिम्मेदारी को लेकर छोटी-छोटी बातों में आपसी खटास/विवाद उत्पन्न होता चला गया। इन कारणों से आपसी पारिवारिक संबंधों में अलगाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी।

जिन कारणों से पारिवारिक कलह काफी हद तक बढ़ती चली गई। और फोन से भी पति-पत्नी के बीच वार्तालाप बंद हो गई। कोई एक दूसरे से मिलकर बात नहीं करना चाहते थे, उनके परिवारजन भी छोटी सी बात को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने में असमर्थ थे, हालांकि इसी विवाद को लेकर सभी तीन मामलों में महिला थाने पर पत्नी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। ये सभी पत्नियां विवाद में गुस्सा होकर मायके चली गई थीं।
इन सभी मामले का संज्ञान लेकर महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने पति-पत्नी को थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी समस्या गंभीरता से सुना और उसके बाद महिला थाना अध्यक्ष और उनकी टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक सुषमा व महिला हेल्प डेक्स कर्मचारीगण आरक्षी प्रिया मिश्रा तथा आरक्षी सविता द्वारा मध्यस्थता कर समझाया गया उन्होंने समझते समय पति-पत्नी से कहा कि आप सभी को अपनी समस्या को सुलझाने के लिए दोनों के बीच सूझ-बूझ का निर्णय लेकर प्रेम के साथ संबंधों को अगर निभाया जाए तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता हैं।

जरूरी नहीं कि छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा होकर संबंध विक्षेद करना ही हर मसले का हल है। अगर प्रेम के साथ संबंधों को अच्छे से निभाया जाए तो जीवन की हर क्षण आने वाली समस्याओं को विराम लगाया जा सकता हैं। महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी और उनकी टीम की बात सुनकर और समझकर तीनों प्रार्थना पत्र दी हुई पत्नियां अपने पति और अपने बीच उत्पन्न हुई समस्या के लिए खुद को जिम्मेदार मानकर गलतियां स्वीकार की गई।
महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी ने कहा कि हर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने के बजाय समस्या का हल दोनों लोग मिलकर निकाले न कि एक दूसरे से दूरियां बनाए। हालांकि महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी और उनकी टीम ने प्यार की भाषा में तीनों पारिवारिक समस्या का हल निकालने में महारत हासिल कि और सभी प्राप्त मामलों में दोनों पक्षों ने एक साथ रहने पर सहमति जताई।



इस बीच आपसी सुलह समझौता थाने पर करके समस्या पर विराम लगाया। हालांकि दंपतियों ने आखरी में अम्बेडकरनगर जिले के महिला थाना अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसके बाद थाने से उन सभी दंपति को प्यार से विदाई देते हुए विदा किया गया।