दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के लग्जरीकार की मिनी ट्रक से भयंकर टक्कर, 8 घायल, कुंभ मेले से स्नान कर लौटते समय हुआ सड़क हादसा सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

अम्बेडकरनगर जनपद में सोमवार रात लगभग 9.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला के परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
121

अवध की शान – आपकी अपनी पहचान

अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार

अम्बेडकरनगर जनपद में सोमवार रात लगभग 9.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला के परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त सड़क दुर्घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के न्योतरिया बायपास पर उस समय घटित हुई जब परिवार के सभी सदस्य प्रयागराज से कुंभ स्नान कर के बस्ती जनपद के लिए लौट रहे थे।

उस समय उनके लग्जरीकार की एक ट्रक से भयंकर टक्कर हो गई और सभी आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरतलब हैं कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर जिला अधिकारी सदानंद गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे, इस दौरान सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है, बताया जाता हैं कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय हैं कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों में सनी शुक्ला, रिंकी शुक्ला, प्रभादेवी शुक्ला, अंजली शुक्ला, निर्मला शुक्ला, प्रियंका उपाध्याय, रामलालित शुक्ला, तथा शिव शुक्ला शामिल हैं। क्षेत्रा अधिकारी सदर देवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि टाटा सफारी और मिनी ट्रक के बीच हुई इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here