अरविंद सोनी ब्यूरो प्रमुख अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जनपद की टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत अभाविप टांडा नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री अर्जुन आचार्य जी ने टांडा नगर अध्यक्ष डॉ आदित्य मिश्रा गुरु जी एवं नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह जी के नाम की घोषणा की।
उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर मंत्री आदित्य मोदनवाल जी ने किया। श्री अर्जुन आचार्य जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनने के लिए तत्पर हो, उन्होंने नवीन दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से टांडा नगर में विद्यार्थी परिषद के कार्य को और विस्तार देने के लिए यह कार्यकरणी प्रतिबद्ध रहेगी।

नगर अध्यक्ष डॉ आदित्य मिश्रा गुरु जी ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में ठंडा नगर इकाई के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। पूर्व नगर मंत्री आदित्य मोदनवाल ने बताया कि ठंडा नगर में यह सत्र 2024 – 25 के लिए टांडा नगर इकाई का पुर्नगठन किया गया है।

इसी क्रम में ठंडा नगर उपाध्यक्ष पुनः डॉ संतोष मौर्य जी, डॉ गीता श्रीवास्तव जी, आलोक मौर्य गुरु जी, सह मंत्री पुनः मुस्कान जायसवाल जी, नवीन सह मंत्री कुशल राणा जी, श्रेष्ठ अग्रवाल जी, मान्या तिवारी जी, हर्षित जायसवाल जी, S.F.D संयोजक किशन मोदनवाल जी, S.F.S संयोजक शुभम श्रीवास्तव जी, महाविद्यालय प्रमुख आदित्य रावत जी, इंटर कालेज प्रमुख अंकुर मौर्य जी, कला मंच प्रमुख आयुष वर्मा जी, एबीवीपी प्रमुख प्रियांशु वर्मा जी, आन्दोलन प्रमुख रामायण अग्रहरि जी, सोशल मीडिया संयोजक शुभंकर गुप्ता जी, नगर कार्यकारिणी सदस्य विराट तिवारी, सौरभ मौर्य, अखिलेश गुप्ता, दीपांशु जी, उत्कर्ष जी, मृत्युंजय नायक जी दायित्व की घोषणा की गई। इस मौके पे पूर्व नगर सह मंत्री आदर्श गौंड जी और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
