अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य सम्पादक एवं पत्रकार
संविधान सुरक्षित रहने पर अंतिम क्षोर पर बैठे व्यक्तियों को पूंजीपतियों जैसे अधिकार मिलेंगे – सत्यनारायण पटेल
अम्बेडकरनगर भारतीय संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों का अध्ययन कर बनाया गया जो सर्वश्रेष्ठ संविधान है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल ने कही।
उन्होंने कहा संविधान प्रदत्त अधिकार संविधान के सुरक्षित रहने से ही सुरक्षित है यदि संविधान सुरक्षित नही रहेगा तो तमाम संविधान प्रदत्त अधिकार समाप्त हो जायेगा। भारतीय संविधान सुरक्षित रहेगा तो अंतिम क्षोर पर बैठे व्यक्ति को वह अधिकार मिल पायेगा जो पूंजीपतियों मिलता है ।

भारतीय संविधान को बचाने के लिए हम लोगों को जगाने का कार्य करेंगे कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क पर संघर्ष करके संविधान को बचाने का कार्य करेंगे। क्योंकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम, कोआर्डिनेटर संगठन सृजन विजय पाण्डेय ने कहा देश की स्वाधीनता के पूर्व से ही कांग्रेस पार्टी ने देश को स्वाधीन कराने की लड़ाई लड़ी और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लगातार राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है।
मौजूदा सरकार संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी मजबूती से संविधान की रक्षा के लिए खड़े हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, राम कुमार पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह नि प्रदेश सचिव अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि इस देश में एक विचारधारा जहर घोलने का काम कर रही है वो विचारधारा पूरी तरह से देश को तोड़ना चाहती है,कांग्रेस के कार्यकर्ता इसमें कामयाब नहीं होने देंगे।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज संविधान बचाओ रैली की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूप दीप जलाकर की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, राम कुमार पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, नि प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुनील सिंह, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, आलोक पाठक, जितेन्द्र पटेल, सुखीलाल वर्मा, डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, देवमणि पाठक, अमरनाथ यादव, अमित कुमार यादव”संजय”, उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, मो जियाउद्दीन अंसारी, श्रीकांत वर्मा, विशाल वर्मा, हेमंत यादव, दिवाकर पाण्डेय, फिरोज अहमद किछौछवी, अजय पासवान, अनंत बहादुर सिंह, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, पवन वर्मा, मो सोयेब अनीश खान, पुष्पलता, साधना नाईक, कल्पना वर्मा, सरिता यादव, संजय तिवारी, डा विजय शंकर तिवारी, राजेश वर्मा, वीर बहादुर सिंह, शोभनाथ कन्नौजिया, रीतेश तिवारी, सुशील गौतम, सै ऐतबार हुसैन “अक्कन”, राजीव गुप्ता, सुशांक सिंह, राम धारी निषाद, राकेश वर्मा, कपिल देव बारी, कुलदीप उपाध्याय, दूधनाथ पाण्डेय, तेगबहादुर खान, इरशाद अली, उदयभान सिंह, राजनाथ दूबे, फकरूद्दीन, मिसबाहुद्दीन अंसारी, आनंद अमृतराज वर्मा, सुरेंद्र यादव, शिव प्रसाद सिंह एडवोकेट, राजपत पटेल, राधेश्याम चौहान, राजितराम वर्मा, इंद्रदेव गुप्त, जितेंद्र कुमार राव, डा रामकिशोर मौर्य, कायम अब्बास, सेवाराम वर्मा, सुभाष चंद्र एडवोकेट, सोहन गुप्ता, अंशू मौर्य, राजकुमार तेली, अकील अहमद मंसूरी, राम केवल मौर्य, विशाल जायसवाल, संतोष शुक्ल “प्रिंस”, लालू शर्मा, शुभम प्रजापति, शैलेन्द्र यादव, कुलदीप शर्मा , अंबिका प्रसाद समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।