Homeबड़ी खबरेअम्बेडकरनगरमहिला थाना अध्यक्ष की पुलिसिया कार्रवाई में दो परिवार मिल कर जीवन...

महिला थाना अध्यक्ष की पुलिसिया कार्रवाई में दो परिवार मिल कर जीवन बसर करने को लगातार हो रहे समझाज बुझाए जाने पर तैयार..??

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के महिला थाने पर तैनात थाना अध्यक्ष महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी व उपनिरीक्षक सुषमा तथा हेल्प डेक्स कर्मी आरक्षी प्रिया मिश्रा एवं आरक्षी सविता के अथक प्रयास से पारस्परिक पारिवारिक विवाद को सुलह करा कर सुलझाते हुए राजी खुशी विदाई कराने में सफलता हासिल कि।
उल्लेखनीय हैं कि मिशन शक्ति अभियान 5 के बाबत कराए जा रहे सुलह समझौते के तहत आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को महिला हेल्प डेक्स के बाबत प्राप्त प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी व महिला उपनिरीक्षक सुषमा एवं महिला हेल्प डेक्स कर्मचारीगण आरक्षी प्रिय मिश्रा व आरक्षी सविता द्वारा मध्यस्थता सब के बीच की गई।
ज्ञातव्य हो कि पति – पत्नी के परिवार के सदस्यों में पुरानी बातों को लेकर आपसी विवाद चला आ रहा था आपस में एक दूसरे पर गलत आरोप-प्रत्यारोप लगाकर रोज-रोज झगड़ा करते थे। उसी कारण से संबंध में विवादस्थित उत्पन्न हुई उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा जब प्रकरण संज्ञान में आया तो महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने दोनों पक्षों की बात को जान कर दोनों पक्षों को शालीनता से समझाया बुझाया गया अंत में दोनों एक दूसरे पर विश्वास करते हुए अपना जीवन यापन करने एवं भविष्य आत्मक दृष्टि से राजी खुशी एक दूसरे को अपनाने के लिए राजी हुए इस बात पर आपसी सहमति से सुला समझौता करा कर महिला थाना अध्यक्ष द्वारा दोनों वर वधु को विदा किया गया एवं अंबेडकर नगर महिला थाना अध्यक्ष तथा अंबेडकर नगर पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!