अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक
अरविन्द सोनी ब्यूरो प्रमुख अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जिले में बिजली विभाग के 650 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने छंटनी का विरोध किया। कर्मचारियों ने तीसरे दिन अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बिजली विभाग के एमडी के खिलाफ नारेबाजी की। विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत कुल 650 कर्मचारी कार्यरत थे।
प्राइमवन कंपनी ने इसमें 650 कर्मचारियों को बिना कारण बताएं कंपनी से निकलकर बाहर कर दिया। ये कर्मचारी विभाग में 14 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना हैं कि एक तरफ सरकार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने की बात कर रही हैं। लेकिन प्राइमवन कंपनी 2010 से कार्यरत कर्मचारियों को निकाल रहीं हैं।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी अमरजीत ने बताया कि छटनी कर कंपनी से बाहर निकालने का कोई कारण नहीं बताया जा रहा हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी पहले उन्हें निकालेगी। फिर एक से डेढ़ लाख रुपए लेकर नौकरी पर रखेंगी। कर्मचारियों ने अपनी बहाली की मांग की है।