Homeबड़ी खबरेअम्बेडकरनगरप्रथम महिला उपजिलाधिकारी के रूप में रेनू को टांडा में मिली तैनाती:आधा...

प्रथम महिला उपजिलाधिकारी के रूप में रेनू को टांडा में मिली तैनाती:आधा दर्जन से अधिक उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, डीएम ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए कदम

अवध की शान – आपकी अपनी पहचान

अर्पित सिंह श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक)

अम्बेडकरनगर जनपद के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आधा दर्जन से अधिक उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। टांडा तहसील में तैनात रहे उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर को उपजिलाधिकारी सदर अकबरपुर मुख्यालय पर तैनात किया गया है।

उनके स्थान पर टांडा तहसील में महिला न्यायिक उपजिलाधिकारी के पद पर रही रेनू को टांडा तहसील में प्रथम महिला उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी अनुपम ने उपजिलाधिकारी सदर अकबरपुर रहे अरविंद त्रिपाठी को अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उपजिलाधिकारी आलापुर को न्यायिक आलापुर का अतरिक्त प्रभार दिया गया। वही न्यायिक उपजिलाधिकारी आलापुर नीरज गौतम को भीटी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।उपजिलाधिकारी भीटी सदानंद सरोज को जलालपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर विराजमान किया गया है। उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता को न्यायिक उपजिलाधिकारी टांडा के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

हालांकि आधा दर्जन से अधिक उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव तो देखने को मिला लेकिन टांडा तहसील में प्रथम महिला उपजिलाधिकारी के पद पर पहली बार रेनू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अब देखना यह होगा कि टांडा तहसील अम्बेडकरनगर जनपद की सबसे बड़ी तहसील मानी जाती है।

इस तहसील में सबसे ज्यादा विवाद जमीन से जुड़े होते हैं। अच्छे-अच्छे उपजिलाधिकारी आए और चले गए लेकिन तमाम जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं हो सका क्या इस चुनौती को स्वीकार कर महिला उपजिलाधिकारी रेनू जनता को जमीनी मुद्दों पर न्याय दिला पाने में सक्षम साबित अपने आप को कर पाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!