अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य सम्पादक एवं (पत्रकार)
अम्बेडकरनगर जिले के संपूर्ण क्षेत्रों में बकरीद का त्यौहार श्रद्धा और हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। समूचे जनपद में लाखों मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज़ अदा कर देश दुनिया के लिए अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में बकरीद पर्व के दौरान नमाज़ की अदायगी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। यह त्यौहार हज यात्राओं की समाप्ति पर मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार माना गया है।
इस दिन का माहौल पैगम्बर इब्राहिम की उस दिन की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। जब उन्होंने अल्लाह की आज्ञा का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का निर्णय लिया था। बकरीद पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में विशेष पकवान बनाया, कुर्बानी के माध्यम से जरूरतमंदों की विशेष सहायता की गई। उक्त त्यौहार त्याग, ईमान और इंसानियत का एक बड़ा संदेश देता है।
यह सिखाता हैं कि सच्चा धर्म वह है जिसमें दूसरों की भलाई और परोपकार की भावना निहित हो। हालांकि समूचे जनपद में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी से बकरीद के पर्व पर सकुशल ईदगाहों पर नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।