अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य सम्पादक एवं (पत्रकार)
अम्बेडकरनगर जिले की अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ज्ञातव्य हो कि अकबरपुर से टांडा मार्ग पर स्थित हाइडिल कॉलोनी के पीछे खेत में स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में लेकर आसपास के क्षेत्रीय लोगों के बीच शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया।
प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पाण्डेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों को दिखाया गया। लेकिन किसी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की। शव तकरीबन एक से दो दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।