बेहद दुखद: एम्स हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में डॉ मनमोहन का निधन, जाने पूरी खबर

दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार की रात एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। घर पर अचानक बेहोश हो जाने पर उन्हें रात लगभग 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, किया है।

0
75

 दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार की रात एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। घर पर अचानक बेहोश हो जाने पर उन्हें रात लगभग 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, किया है। एम्स ने “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात लगभग 8 बजे नई दिल्ली स्थिति एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली

प्रधानाचार्य विजय बहादुर यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डॉ मनमोहन के निधन पर दी भावुक मन से श्रद्धांजलि

उनके निधन की सूचना पर पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी। डॉ. मनमोहन सिंह अपनी सरलता, ईमानदारी और उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते थे। उनका निधन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।बता दें कि, मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें और भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो बार रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here