Homeअम्बेडकरनगरअम्बेडकरनगरडिप्टी सीएम केशव का होगा आज अम्बेडकरनगर में आगमन, सम्राट अशोक व...

डिप्टी सीएम केशव का होगा आज अम्बेडकरनगर में आगमन, सम्राट अशोक व चंद्रगुप्त मौर्य जयंती में होंगे शामिल -स्वागत की तैयारीपूर्ण

अवध की शान – आपकी अपनी पहचान

अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक

अम्बेडकरनगर जिले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आगमन आज यानी बृहस्पतिवार को सुबह 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के कटारिया याकूबपुर की बाग में प्रस्थान करेंगे।

डिप्टी सीएम मौर्य समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम सम्राट अशोक व चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह कि गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे।

इसके बाद वह मुख्यालय के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में विशेष जोर जिले के विकास परियोजना व निर्माणाधीन परियोजना कार्यों पर रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी रूप रेखा पूरी कर ली गई हैं। वही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के कथना अनुसार उप मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!