अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य सम्पादक
अम्बेडकरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में ब्रहपतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
सपा नेताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के मुताबिक 27 अप्रैल को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सुमन के काफिले पर हमला किया। सांसद सुमन बुलंदशहर में दलित पीड़ितों से मिलने जा रहें थे। हमलावरों ने टायर और पत्थर फेंककर कई का नुकसान पहुंचाने का काम किया।

सपा के धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने सूबे की सरकार पर कानून-व्यवस्था कायम रखने में विफलता का आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं ने जबरन बैनर-पोस्टर के साथ लहराकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सुमन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग किया।
इस दौरान टांडा विधानसभा विधायक राम मूर्ति वर्मा, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, व सांसद लाल जी वर्मा, ने सूबे की सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकार दलित और पिछड़ा वर्ग निशाना बनाने का कार्य कर रही हैं।

धरना प्रदर्शन में सपा महिला सभा अध्यक्ष सीमा यादव, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी और जिला महासचिव मुजीब अहमद उर्फ सोनू आदि समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहें।