अवध की शान – आपकी अपनी पहचान
अर्पित सिंह श्रीवास्तव मुख्य सम्पादक व (पत्रकार)
अम्बेडकरनगर के समूचे जनपद में गंगा दशहरा पर्व श्रद्धालुओं द्वारा सरजू नदी में डुबकी लगाकर स्नान करते हुए प्रशासन के द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया।
टांडा तहसील क्षेत्र के हनुमानगढ़ी हयातगंज घाट, महादेव घाट, राजघाट, केवटला घाट, मेंहदी घाट, और लंगड़तीर घाट आदि समेत दर्जन भर से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ 5 जून गुरुवार को सुबह से उमड़ी रहीं। इस बीच गंगा दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने सरजू नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया उसके बाद माता सरजू की धूप, दीप, और कपूर से पूजा अर्चना कि गई।
गंगा दशहरा पर्व के दौरान भक्तों ने गोदान किया और सत्यनारायण भगवान कि पूजा की। उक्त अवसर पर पुरुषों की तुलनात्मक दृष्टि से अधिक महिलाओं की संख्या देखने को मिली।
आस-पास के मठ-मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर घर, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से याचना और प्रार्थना किया।
रेखा देवी, शकुंतला कुमारी, कंचन लता वर्मा, कृष्णावती देवी और सावित्री देवी ने अपनी मांगी गई मनौतियां पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना की उन्होंने इस दौरान पूरी, हलवा, का प्रसाद भी ईश्वर को भेंट किया।
भीषण गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जनपदीय क्षेत्रों के घाटों पर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर स्वस्थ शिविर लगाया गया। यही नहीं श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवाएं भी बांटी गई। दअरसल गंगा दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रशासन ने गोताखोरों की टीम व साफ-सफाई का प्रबंध तथा भारी पुलिस बल की व्यवस्था सभी घाटों पर कर रखी थी।